मोदी सरकार में 19 नए चेहरे, 5 मंत्रियों की हुई छुट्टी, जानें नये मंत्रियों का मंत्रालय…

0
616

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कैबिनेट में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया। एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को राज्यमंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। जबकि, पांच मंत्रियों निहालचंद, रामशंकर कठेरिया, सांवरलाल जाट, मनसुखभाई डी. वासवा अौर एमके. कुंदरिया ने इस्तीफा दे दिया। कैबिनेट के सभी नए मेंबर्स को राज्यमंत्री ही बनाया गया है। देर रात मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया। अक्सर विवादों में रहने वालीं एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी का विभाग बदलकर कपड़ा मंत्री बना दिया गया। 75 साल से ऊपर के नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया। महाराष्ट्र के नेता और आरपीआई चीफ रामदास अठावले शपथ लेते वक्त अपना नाम पढ़ना ही भूल गए। प्रेसिडेंट ने उन्हें तीन बार टोका। दो बार खुद लाइनें पढ़ीं। मोदी की टीम में 35 साल की अनुप्रिया पटेल अब सबसे युवा मंत्री  हैं। वे अपना दल की सांसद हैं।

 किसको क्या मिला…
मोदी सरकार के नए रत्न-
1. अर्जुन राम मेघवाल : फाइनेंस, कार्पोरेट अफेयर्स
2. सीआर चौधरी : कन्ज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन
3. पीपी चौधरी : लॉ एंड जस्टिस, इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
4. विजय गोयल :  स्पोर्ट्स, वाटर रिसोर्सेस, रिवर डेवलपमेंट एंड गंगा पुनरुद्धार
5. अनुप्रिया पटेल : हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर
5. कृष्णा राज : वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट
7. महेंद्रनाथ पांडे : एचआरडी
8. अजय टमटा : टेक्सटाइल
9. अनिल माधव दवे : एन्वायरन्मेंट
10. फग्गन सिंह कुलस्ते : हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर
11. एमजे अकबर :  एक्सटर्नल अफेयर्स
12. सुभाष भामरे : डिफेंस
13. रामदास अठावले : सोशल जस्टिस
14. जसवंतसिंह भाभोर : ट्राइबल अफेयर
15. मनसुख मनदाविया : रोड ट्रान्सपोर्ट एंड हाइवेज
16. पुरुषोत्तम रूपाला : एग्रीकल्चर और पंचायती राज
17. राजेन गोहेन : रेलवे
18. राजेश जिगजिगानी: ड्रिंकिंग वाटर एंड सेनिटेशन
19. एसएस अहलूवालिया : एग्रीकल्चर

राजस्थान से 4 चेहरे
1. अर्जुन राम मेघवाल : बीकानेर से सांसद हैं। आईएएस भी रह चुके हैं। साइकिल से संसद जाने के लिए चर्चित हैं।
2. सीआर चौधरी : नागौर से सांसद हैं। मेवाड़ यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर रह चुके हैं। राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में अफसर रह चुके हैं।
3. पीपी चौधरी : पाली से सांसद हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। 11 हजार से ज्यादा केस लड़ चुके हैं।
4. विजय गोयल : राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। हालांकि, उन्हें दिल्ली का नेता ज्यादा माना जाता है। दिल्ली बीजेपी के प्रेसिडेंट रह चुके हैं।

यूपी से 3 नाम
5. अनुप्रिया पटेल : एनडीए के सहयोगी दल अपना दल की नेता हैं। मिर्जापुर से सांसद हैं। अब टीम मोदी में सबसे युवा मिनिस्टर। परिवार कल्याण राज्य मंत्री होंगी।
5. कृष्णा राज : शाहजहांपुर से सांसद हैं। दलित चेहरा हैं।
7. महेंद्रनाथ पांडे : चंदौली से सांसद हैं। पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं।

उत्तराखंड से एक को जगह
8. अजय टमटा : दलित नेता हैं। अलमोड़ा से सांसद हैं।

एमपी से
9. अनिल माधव दवे : एमपी के नेता हैं। संगठन से जुड़े हैं। राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें  एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर बनाया गया है। अब तक ये जिम्मेदारी प्रकाश जावड़ेकर के पास थी।
10. फग्गन सिंह कुलस्ते : मंडला से सांसद हैं। 2008 में कैश फॉर वोट में नाम आया था। इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। परिवार कल्याण राज्य मंत्री।
11. एमजे अकबर : राज्यसभा सदस्य हैं। पत्रकार रहे हैं। उन्हें विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है।

महाराष्ट्र
12. सुभाष भामरे : धुले से बीजेपी सांसद हैं। देश के बड़े कैंसर सर्जन हैं।
13. रामदास अठावले : एनडीए के सहयोगी दल आरपीआई के चीफ हैं। महाराष्ट्र के बड़े दलित नेता। अठावले को सामाजिक न्याय राज्य मंत्री बनाया गया है।

गुजरात
14. जसवंतसिंह भाभोर : दाहोद से सांसद हैं।
15. मनसुख मनदाविया : राज्यसभा मेंबर हैं।
16. पुरुषोत्तम रूपाला : मंत्री रह चुके हैं। मोदी के करीबी बताए जाते हैं।

असम
17. राजेश गोहैन : नागांव से बीजेपी सांसद।

कर्नाटक
18. राजेश जिगजिगानी: बीजापुर से सांसद हैं। म्यूजिशियन और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं।

बंगाल
19. एसएस अहलूवालिया : दार्जिलिंग से सांसद हैं। लंबे वक्त तक राज्यसभा में बीजेपी के उपनेता रहे हैं। अहलूवालिया कृषि राज्य मंत्री होंगे।

ये प्रमोट हुए

– प्रकाश जावड़ेकर : एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर हैं। स्टेट मिनिस्टर इंडिपेंडेंट चार्ज थे। इन्हें कैबिनेट दर्जा मिला है। जावड़ेकर एचआरडी मिनिस्टर होंगे।

20 महीने बाद फेरबदल

– मई 2014 में सरकार बनने के बाद पिछला और इकलौता फेरबदल नवंबर 2014 में हुआ था।
– इस बदलाव से पहले मोदी ने कहा कि इसे फेरबदल नहीं, विस्तार कहिए।
– शिवसेना कोटे से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया।

इनकी हुई छुट्टी

1. एमके कुंदरिया – कृषि राज्यमंत्री थे।
2. निहालचंद – रसायन मंत्री रहे। श्रीगंगानगर से सांसद निहालचंद एक रेप केस में नाम आने के बाद से विपक्ष उन पर सवाल उठाता रहा है।
3. सांवरलाल जाट – जल संसाधन राज्यमंत्री थे।
4. मनसुख वसावा – आदिवासी मामलों के राज्यमंत्री थे।
5. रामशंकर कठेरिया – मानव संसाधन राज्यमंत्री रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here