सपा : शिवपाल यादव ने फिर की नये MLA प्रत्याशियों की घोषणा

0
618

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अब 2017 के विधानसभा चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने करीब एक वर्ष पहले ही प्रत्याशी तय कर दिया है। इस बार टिकट वितरण में ‘जिताऊ-टिकाऊ’ फार्मूला लागू होगा।

टिकट देने की भी घोषणा

शिवपाल ने समाजवादी पार्टी में शामिल अमरजीत जनसेवक को बिंदकी विधानसभा और कुंदनिका शर्मा को आगरा (उत्तर) से टिकट देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर ऋचा सिंह चुनाव लडऩे की ख्वाहिश जताएंगी तो उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा।

इविवि छात्रसंघ की अध्यक्ष ऋचा सिंह सपा में शामिल
देश की आजादी के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह को आज कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। ऋचा सिंह ने छात्रसंघ का चुनाव निर्दलीय जीता था हालांकि उन्हें समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला था। चुनाव जीतने के बाद से ही उनका झुकाव सपा के तरफ था। बीते महीने ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की 137 महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया था उसमे ऋचा सिंह भी थीं। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि ऋचा सिंह का समाजवादी पार्टी ज्वाइन करना तय है।

प्रदेश प्रभारी व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा विधानसभा-2017 के चुनाव में तीन सौ सीटों पर जीत तय है। इस मौके पर उन्होने कहा बसपा मुखिया मायावती ने अधिकतर अधिकारियों को भ्रष्ट बना दिया था, राज्य सरकार उनकी करनी का खामियाजा अब तक भुगत रही है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष ऋचा सिंह, फतेहपुर के पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक के साथ मशहूर गीतकार गोपाल दास नीरज की बेटी व भाजपा की बृज क्षेत्र की उपाध्यक्ष कुंदनिका शर्मा को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद यादव ने कहा कि उनकी सरकार विकास पर भरोसा करती है, गांव-गांव न सिर्फ विकास हो रहा है बल्कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व वह लोगों के बीच भी जा रहे हैं। शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के हाथ में झाड़ू थमा दी। गंगा की सफाई का नारा दिय मगर किया कुछ नहीं जबकि उनकी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी और वृंदावन के घाटों का सुंदरीकरण कराया। गोमती साफ करा रहे हैं, इसमें गिरने वाले 37 गंदे नालों का पानी गोमती में गिरने से रोका है। गंगा को प्रदूषित करने वाली वरुणा नदी की सफाई का अभियान शुरू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here