25 करोड़ पौधरोपण के लिए वन विभाग लगाएगा 40 करोड़ पौधों की नर्सरी, तैयारी शुरू

0
1216

लखनऊ (छविनाथ यादव)। प्रदेश में अगले सत्र 2020 में शासन द्वारा मिले 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए नर्सरी लगाने की तैयारी अंतिम चरण में है। वन विभाग इसे अंतिम रूप देने में लगा है।
25 करोड़ पौधरोपण के लिए वन विभाग नर्सरी में 40 करोड़ पौधे तैयार करेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में वन विभाग की 1490 नर्सरियों में 30 करोड़ पौधे तैयार किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 10 करोड़ पौधे की नर्सरी के लिए वन विभाग ने शासन का पत्र लिखा है, क्योंकि उसके पास अधिकतम 30 करोड़ नर्सरियों के लिए ही जगह है। इस संबंध में प्रभाकर दुबे, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी ने बताया कि अक्टूबर माह से नर्सरियां लगनी शुरू हो जाएंगी। हमारे पास 30 करोड़ पौधों की नर्सरी के लिए जगह है। शेष के लिए शासन को खत लिखा गया है। उन्होंने कहा कि हम इस साल की तरह अगले वर्ष भी निश्चित ही लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही पूरी रिपोर्ट भी तैयार हो जाएगी। वन विभाग के अनुसार 40 करोड़ पौधों की नर्सरी में 30 करोड़ पौधे जल्द तैयार होने वाले लगाए जाएंगे। इनमें मध्यम श्रेणी के तैयार होने वाले चार करोड़ पौधे लगाएं जाएंगे, जो रोपित होने के दो साल में तेजी से बढ़ेंगे। जबकि एक करोड़ पौधे तीन साल में अच्छी वृद्धि हासिल कर लेंगे।
इस संबंध में प्रभाकर दुबे का कहना है कि हम हमेशा लोगों की मांग के अनुसार पौधे लगाते हैं, जिससे कि लोग उन पौधों का रोपण करने में खुद भी रुचि दिखाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here