देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर प्रभु ने किया रवाना, जानें किराया व सुविधाएं…

0
623

नई दिल्ली : देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन मंलगवार से शुरू हो गई है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 160 Kmph की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन दिल्ली से आगरा के बीच 200 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 100 मिनट में पूरी करेगी। इसकी रफ्तार भोपाल शताब्दी से भी ज्यादा है। इस ट्रेन में प्लेन की तरह होस्टेस मौजूद होंगी और फूल देकर यात्रियों का वेलकम करेंगी. ट्रेन में मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा.

– गतिमान एक्सप्रेस 100 मिनट में हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची।
– इसमें 12 अल्ट्रा मॉडर्न कोच और 5400 हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन लगा है।
– इस कोच में झटके कम महसूस होंगे, वाई-फाई सर्विस भी मिलेगी।

कब-कि‍तने बजे चलेगी गतिमान?

– गतिमान एक्सप्रेस वीक में 6 दिन चलेगी। सिर्फ शुक्रवार को यह नहीं चलेगी।
– रेलवे के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलेगी क्योंकि इस दिन ताजमहल बंद रहता है।
– गतिमान एक्‍सप्रेस (12050) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 8.10 बजे चलेगी।
– यह आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी। बीच में कोई स्टापेज ट्रेन नहीं है।
– ट्रेन (12049 नंबर) शाम 5.50 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर शाम 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

कि‍तना होगा कि‍राया?

– हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस का शुरुआती किराया 750 रुपए होगा।
– एग्जीक्यूविट क्लास में के लिए 1500 रुपए का टिकट है।
– गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से करीब 45 से 48% ज्यादा होगा। कैटरिंग सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए किराया बढ़ाया गया है।
– भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 515 और 1010 रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here