सुबह चूहा तो शाम को कुत्ते ने रोकी एयर इंडिया की उड़ान

0
679

नई दिल्ली। आज सुबह मुंंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को विमान के भीतर चूहा होने के कारण बीच रास्ते से वापस लाना पड़ा, तो शाम को रनवे पर कुत्ता आ जाने के कारण फ्लाइट में विलंब हुआ।
पहली घटना मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 131 में हुई। विमान को करीब 6 घंटे बाद बीच रास्ते से उस वक्त वापस लाना पड़ा जब एक क्रू मेंबर ने चूहा देखा। विमान को एहतियात के तौर पर बीच रास्ते से  मुंंबई एयरपोर्ट पर लाया गया। बता दें कि एयर इंडिया के इस विमान ने सुबह 7.28 मिनट पर मुंंबई से उड़ान भरी थी। करीब 1.30 बजे बीच रास्ते से इसे वापस मुंंबई लाया गया।
इस विमान में 225 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से लंदन रवाना किया गया। बता दें कि एयर इंडिया के विमान में चूहे मिलने की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले इसी साल फ्लाइट संख्या 123 में चूहा मिला था। यह विमान दिल्ली से मिलान के लिए जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here