दलित छात्र की मौत पर राजनीतिक गहमागहमी, परिसर में विरोध प्रदर्शन

0
594
 हैदराबाद । हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय एचसीयू में एक दलित पीएचडी छात्र की कथित आत्महत्या के मुद्दे पर आज विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच कई राजनीतिक नेता परिसर में पहुंचे और मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग की। हमले का सामना कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों या मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से ”कोई दबाव नहीं थाÓÓ। इस बीच हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय :एचसीयू: में पीएचडी के एक दलित छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर विवाद में घिरे कुलपति अप्पा राव पोडिले ने मुद्दे के ”राजनीतिकरणÓÓ के प्रयासों की आज निन्दा की और कहा कि वह ”भाजपा के आदमीÓÓ नहीं है। दूसरी ओर, बसपा प्रमुख मायावती ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या की घटना को अत्यन्त ही दर्दनाक और शर्मनाक बताते हुए आज कहा कि दलित समाज को न्याय मिलना और मुश्किल होता जा रहा है। मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार और उसके वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा अन्याय व प्रताडना का शिकार बनाए जाने के कारण ही दलित शोधार्थी रोहित वेमुला आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ। सरकार के मंत्रियों का ऐसा जनतंत्र विरोधी आचरण निंदनीय है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने वेमूला को आत्महत्या करने के बाध्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here