मुंबई: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने रविवार को अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ मुंबई के ताज लैंड्स होटल में सात फेरे लिए।
रोहित-रितिका की शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सोहैल खान, अंबानी परिवार ने शादी में शिरकतलिए।
शादी के बाद रात 8 बजे से रिसेप्शन का कार्यक्रम हुआ। संगीत सोमवार को होगा। शादी से पहले शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने रोहित-रितिका के लिए पार्टी दी थी।
फिल्म इंडस्ट्री से सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारों ने इस शादी में शिरकत की।