इंतजार खत्म : दीघा पुल को हरी झंडी, कल से दौड़ेगी ट्रेनें

0
593
पटना। दीघा पुल से ट्रेनों को चलाने की घोषणा रेलवे ने कर दी और उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली परियोजना के उद्घाटन की तिथि घोषित कर दी गई। हिन्दुस्तान ने दो दिन पहले पुल से ट्रेनों को तीन फरवरी से चलाने की खबर प्रकाशित की थी। मंगलवार शाम रेलवे ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ एके रजक ने बताया फिलहाल छह जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी। पाटलिपुत्र जंक्शन से दीघा पुल होते हुए पहली ट्रेन चलेगी। पहली ट्रेन 75216 पाटलिपुत्र-बरौनी सवारी गाड़ी होगी जो पाटलिपुत्र जंक्शन से सुबह 8.55 बजे खुलकर शाहपुर पटोरी के रास्ते 12.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। आरंभ में दीघा पुल से गुजरने वाली ट्रेनों का स्पीड 60 किमी प्रति घंटा होगा और बाद में 110 किमी तक की स्पीड से ट्रेनें चलेंगी।

छपरा एवं सीवान के लिए पटना से सीधी रेल सेवा
तीन फरवरी से गाड़ी संख्या 55007/55008 गोरखपुर-सोनपुर सवारी गाड़ी को पाटलिपुत्र तक चलाया जाएगा। यह गाड़ी सोनपुर न जाकर परमानंदपुर-पहलेजाघाट स्टेशनों पर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी। अब गाड़ी संख्या 55008 गोरखपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर गोरखपुर से रात 01.20 बजे खुलकर सुबह 08.40 बजे छपरा पहुंचेगी।

छपरा से सुबह 08.50 बजे खुलकर 10.13 बजे परमानंदपुर, 10.30 बजे पहलेजाघाट स्टेशन होते हुए 10.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 55007 पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर पाटलिपुत्र से शाम छह बजे खुलकर 6.18 बजे पहलेजाघाट एवं 6.27 बजे परमानंदपुर स्टेशनों होते हुए रात 8.05 बजे छपरा पहुंचेगी। यहां से 8.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

पाटलिपुत्र टू गोरखपुर वाया सोनपुर
– गाड़ी संख्या 55209 सोनपुर-गोरखपुर पैसेंजर का विस्तार भी पाटलिपुत्र तक किया गया है। यह गाड़ी पाटलिपुत्र से 11.25 बजे खुलकर 11.50 बजे सोनपुर पहुंचेगी एवं 11.55 बजे सोनपुर से गोरखपुर के लिए खुलेगी।
– गाड़ी सं. 55042 गोरखपुर-सोनपुर पैसेंजर गोरखपुर से रात के 02.40 बजे खुलकर अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार शाम 4.45 बजे सोनपुर पहुंचेगी। यहां से शाम 4.50 बजे खुलकर 5.10 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
– गाड़ी संख्या 55210 नरकटियागंज-सोनपुर पैसेंजर नरकटियागंज से सुबह 03.00 बजे खुलकर 09.30 बजे सोनपुर पहुंचेगी। यहां से 09.35 बजे खुलकर 10.05 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

पाटलिपुत्र टू नरकटियागंज वाया सोनपुर
– गाड़ी सं. 55015 सोनपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी अब पाटलिपुत्र से खुलेगी। पाटलिपुत्र से यह ट्रेन शाम 5.45 बजे खुलकर 6.15 बजे सोनपुर पहुंचेगी। सोनपुर से पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार देर रात्रि 01.50 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
– गाड़ी संख्या 15201/15202 रक्सौल/नरकटियागंज-हाजीपुर इंटरसिटी भी अब पाटलिपुत्र से चलेगी। गाड़ी संख्या 15202 रक्सौल/ नरकटियागंज-हाजीपुर इंटरसिटी हाजीपुर से सुबह 10.25 बजे खुलकर 11.15 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 15201 इंटरसिटी पाटलिपुत्र से शाम 5.15 बजे खुलकर 5.55 बजे हाजीपुर पहुंचेगी एवं यहां से शाम 6.00 बजे प्रस्थान करेगी।

ये दो जोड़ी नई डेमू ट्रेन
गाड़ी संख्या 75216 पाटलिपुत्र-बरौनी डेमू सवारी गाड़ी पाटलिपुत्र से सुबह 08.55 बजे खुलकर (वाया शाहपुर पटोरी) दोपहर 12.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 75215 बरौनी-पाटलिपुत्र डेमू सवारी गाड़ी बरौनी से शाम 3.00 बजे खुलकर (वाया शाहपुर पटोरी) शाम 7.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र और बरौनी के बीच सभी स्टेशन पर रुकेगी।

चार फरवरी से गाड़ी संख्या 75213 सोनपुर-पाटलिपुत्र डेमू सवारी गाड़ी सोनपुर से सुबह 07.20 बजे खुलकर 07.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 75214 पाटलिपुत्र-सोनपुर डेमू सवारी गाड़ी पाटलिपुत्र से रात 8.00 बजे खुलकर रात 8.20 बजे सोनपुर पहुंचेगी।

एक नजर में दीघा पुल
प्रस्ताव 1997-98 के बजट में
अनुमानित लागत- 600 करोड़
कैबिनेट से एनओसी नवंबर- 2001
निर्माण शुरू 2002-03 में
समय सीमा वर्ष- 2007-08 में
रेल के साथ रोड जुड़ा सितंबर- 2006
नई लागत- 1389 करोड़
समय सीमा- 2011
संशोधित राशि- 2921 करोड़
समय सीमा- मार्च 2015
इंजन ट्रायल- 8 अगस्त 2015
उद्घाटन 3 फरवरी 2016

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here