Home जन इंडिया हेमा हत्या कांड : पति चिंतन उपाध्याय गिरफ्तार

हेमा हत्या कांड : पति चिंतन उपाध्याय गिरफ्तार

0
628

मुंबई : मुंबई के कांदिवली में हुई कलाकार हेमा उपाध्याय की हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार रात उनके पति चिंतन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हेमा के साथ उनके वकील हरीश की भी हत्या की गई थी।


गौरतलब हो कि पिछले 13 दिसंबर को मुंबई के कांदिवली इलाके में एक नाले में दो लाश मिली थी। उनमें से एक लाश मशहूर कलाकार हेमा उपाध्याय और दूसरी लाश उनके वकील हरीश की थी। दोनों की लाश हत्याकर पॉलीथिन में लपेटकर नाले में फेंकी गई थी। गौरतलब हो कि हेमा का अपने पति चिंतन के साथ पिछले कई सालों से झगड़ा चल रहा था। हेमा ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। सोमवार की रात उनके पति चिंतन उपाध्याय को भी बुलाकर उनसे पूछताछ की और उसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी के तौर पर विद्याधर राजभर का नाम सामने आ रहा था। लेकिन पुलिस को चिंतन पर भी शक था।
पुलिस को जांच में मिला था कि चिंतन ने पिछले तीन महीनों के दौरान कई बार विद्याधर से मुलाकात की थी। मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि हेमा का विद्याधर से पांच लाख रुपए के लेनदेन का विवाद था। लेकिन चिंतन और विद्याधर की मुलाकातों को पुलिस ने शक की निगाह से देखा। चिंतन से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। चिंतन को आज दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here