मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम-केट, झुग्गी में रहने वाले बच्चों से मुलाकात करेंगे

0
784

नई दिल्ली. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी वाइफ केट मिडलटन रविवार को अपनी पहली भारत विजिट पर मुंबई पहुंचे। ताज पैलेस होटल में उन्होंने 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। वे 7 दिन के अपने भारत और भूटान दौरे पर हैं। ब्रिटिश हाईकमिश्नर (बीएचसी) के मुताबिक विलियम-केट के इस दौरे से दोनों देशों के रिलेशन मजबूत होंगे।

– ब्रिटिश हाईकमिश्नर सर डोमिनिक एस्क्विथ के मुताबिक, ‘भारत में चार चीजों क्रिकेट, बॉलीवुड, पॉलिटिक्स और फैमिली पैशन को लेकर है। रॉयल कपल इनसे रूबरू होंगे।’
– एस्क्विथ के मुताबिक, ‘विलियम-केट ताज महल देखने भी जाएंगे। इससे पहले 24 साल पहले (1992) प्रिंसेस डायना ताज देखने आगरा आई थीं।’

क्या है प्रोग्राम ?

1)- 10 अप्रैल- मुंबई आएंगे प्रिंस विलियम-केट मिडलटन
– यहां वे ताज पैलेस होटल में ठहरेंगे और 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।
– ओवल ग्राउंड पर एक चैरिटी क्रिकेट मैच देखेंगे और झुग्गी में रहने वाले बच्चों से मुलाकात करेंगे।
– बाणगंगा वॉटर टैंक इलाके में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे।
– रात में बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ डिनर का प्रोग्राम है।
– 11 अप्रैल को यहां यंग आंत्रप्रेन्योर्स के एक इवेंट में शामिल होंगे।

2)- 11 अप्रैल- दिल्ली पहुंचेंगे।
– इंडिया गेट पर वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
– महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
– रॉयल कपल वहां भी जाएंगे, जहां गांधीजी को गोली मारी गई थी।
– ब्रिटिश हाईकमिश्नर के रेसिडेंस पर महारानी के बर्थडे प्रोग्राम में भी शामिल होंगे।

3)- 12 अप्रैल- दिल्ली में रॉयल कपल के दो प्रोग्राम्स के बारे में अनाउंस किया जाएगा।

4)- 12 अप्रैल- असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचेंगे।
– कैम्प फायर और डांस परफॉर्मेंस में हिस्सा लेंगे।
– नेशनल पार्क में घूमने भी जाएंगे। ये भी जानेंगे कि कैसे लोगों ने जानवरों के साथ मैनेज किया है।

5)- 14 अप्रैल- भूटान की राजधानी थिम्पू पहुंचेंगे।
– यहां वे बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री जॉन्ग जाएंगे।

6)- 15 अप्रैल- थिम्पू में टाइगर नेस्ट मोनेस्ट्री जाएंगे। पहाड़ पर बनी इस मोनेस्ट्री पर जाने में 6 घंटे लगते हैं।
– ब्रिटिश लोगों द्वारा दिए रिसेप्शन को अटेंड करेंगे।

7)- 16 अप्रैल- आगरा में ताज महल देखने जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here