अयोध्या। जिले के रौनाही थानाक्षेत्र में दीवाल और छप्पर ढह जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है।ज्ञात हुआ है कि क्षेत्र ग्राम पिनावा मजरे सुरवारी में बीती आधी रात को दीवाल दरकने और छप्पर गिर जाने से एक ही परिवार के दो पुरुष और एक महिला सहित कुल नौ लोग उसी के नीचे दब गये।जिन्हें सूचना मिलने के बाद पहुँची डायल 100 की टीम ने आनन फानन में नीचे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह परिवार बीती रात खाना खाकर टिन शेड और छप्पर से बने मकान में सोने चला गया।जहां आधी रात को आयी तेज बारिश और आधी तूफान की चपेट में मकान ढह गया।अयोध्या जनपद के थाना रौनाही, ग्राम पिनावा, सुरवारी में हुए इस हादसे में डायल 100 की गाड़ी पी0 आर0 वी 0911 और 0912 ने सराहनीय कार्य करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया।
घायलों का नाम
पुलिस ने बताया कि घायलों में रंजीत सिंह पुत्र शंकर शरण सिंह, उम्र 25 वर्ष प्रदीप सिंह पुत्र शंकर शरण सिंह उम्र 22, मिथिलेश सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, शिखा सिंह पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 16 वर्ष, दीपा सिंह पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 12 वर्ष,गीता सिंह पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 8 वर्ष, दिव्या सिंह पुत्री महेन्द्र सिंह उम्र 6 वर्ष, निखिल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 5 वर्ष, अनुभव सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 2 वर्ष की हालत अब ठीक है।