शाखापट्टनम. टी-20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में आर. अश्विन (8 रन देकर 4 विकेट) और सुरेश रैना (6 रन देकर 2 विकेट) की घातक बॉलिंग की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को सिर्फ 82 रन पर आउट कर दिया। श्रीलंका सिर्फ 18 ओवर तक ही खेल सकी…
– इससे पहले इंडियान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
– श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। धोनी ने पहला ओवर आर. अश्विन से हराया।
– दूसरे मैच की तरह अश्विन यहां भी कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे।
– ओपनर बैट्समैन डिकवेला को अश्विन की बॉल पर धोनी ने स्टंप किया, जबकि दिलशान LBW आउट हुए।
सिरिवर्दना को किया नेहरा ने बोल्ड
– दूसरा ओवर आशीष नेहरा ने फेंका। इसके बाद आर. अश्विन ने अगले ओवर में चांडीमल (8) को पांड्या के हाथों कैच आउट कराया।
– नेहरा ने सिरिवर्दना को 4 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।
श्रीलंका का स्कोर बोर्ड…
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
निरोशन डिकवेला | स्टंप धोनी बो. अश्विन | 1 | 2 | 0 | 0 |
तिलकरत्ने दिलशान | LBW बो. अश्विन | 1 | 2 | 0 | 0 |
दिनेश चांडीमल | कै. पांड्या बो. बो. अश्विन | 8 | 9 | 2 | 0 |
आसेला गुणारत्ने | कै. रैना बो. अश्विन | 4 | 12 | 0 | 0 |
मिलिंडा सिरिवर्दना | बो. नेहरा | 4 | 2 | 1 | 0 |
दासुन शनाका | बो. जडेजा | 19 | 24 | 1 | 2 |
सीकुगे प्रसन्ना | रन आउट | 9 | 7 | 2 | 0 |
थिसारा परेरा | कै. जडेजा बो. रैना | 12 | 20 | 1 | 0 |
सचित्र सेनानायके | धोनी बो. रैना | 8 | 16 | 0 | 0 |
दुष्मांथा चमीरा | नॉट आउट | 9 | 9 | 1 | 0 |
दिल्हारा फर्नांडो | बो. बुमराह | 1 | 6 | 0 | 0 |
एक-एक मैच जीती हैं दोनों टीमें
– दोनों टीमें तीन मैचों की इस सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं और अब भारत की निगाह सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
– भारत ने रांची में शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रन से हराया था, जबकि पुणे में हुए पहला टी-20 मैच भारत हार गया था।
– भारत ने रांची में शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रन से हराया था, जबकि पुणे में हुए पहला टी-20 मैच भारत हार गया था।
– भारत ने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि श्रीलंकाई टीम तीन बदलाव के साथ उतर रही है।
– चमारा कापूगेदारा चोटिल हैं। दिलहारा फर्नाडो और निरोशान डिकवेला प्लेइंग इलेवन में हैं।
– असेला गुणारत्ने ने डेब्यू किया।
– चमारा कापूगेदारा चोटिल हैं। दिलहारा फर्नाडो और निरोशान डिकवेला प्लेइंग इलेवन में हैं।
– असेला गुणारत्ने ने डेब्यू किया।
ये रिकॉर्ड होगा टीम इंडिया के नाम….
– भारत और श्रीलंका ने टी-20 में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं।
– इसमें से 4 टीम इंडिया, जबकि 4 मैच श्रीलंका के नाम रहे हैं।
– भारत की जीत और हार का अंतर 50 फीसदी है।
– ये मैच जीतते ही भारत का रिकॉर्ड 5-4 हो जाएगा।
– ऐसे में इंग्लैंड को छोड़कर हर टीम के खिलाफ भारत की जीत का परसेंट 50 से ज्यादा हो जाएगा।
प्लेइंग इलेवन…
– भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा।
– भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा।
– श्रीलंका : निरोशन डिकवेला, दिनेश चांडीमल (कप्तान/विकेटकीपर), तिलकरत्ने दिलशान, दुष्मांथा चमीरा, दिल्हारा फर्नांडो, आसेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा, सचित्र सेनानायके, दासुन शनाका, मिलिंडा सिरिवर्दना, श्नाका, सीकुगे प्रसन्ना।