मंडलय स्तरीय कार्यक्रम में 5 लोग चयनित

0
685
हमीरपुर : युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन नगर के अनुसूचित जाति छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 5 लोगों का चयन मंडलय स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनलाल जोशी द्वारा मां सरस्वती के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
इस मौके पर कुरारा की मंदाकिनी देवी ने लावणी, गोहाण्ड की अर्चना कुमारी ने चैतगीत, बादल खां कुरारा ने लोकगीत, मुस्करा की आकांक्षा देवी ने चेतावनी, देशराज मुस्करा ने लोकगीत, दुर्गा कुरारा ने कहरवा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करुणाशंकर विश्वकर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में नाथूराम पथिक, मलय सोनकर, लखनलाल जोशी शामिल रहे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार बाजपेयी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आकांक्षा मुस्करा, मंदाकिनी कुरारा, बलवान मुस्करा, देशराज, समीक्षा गोहाण्ड का चयन किया गया है। कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here