चेन्नई पहुंचे मोदी, तमिलनाडु को 1000 करोड़ की मदद का एलान

0
611

चेन्नई/नई दिल्ली. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश से आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट बंद होने की वजह से मोदी का प्लेन नेवी के राजाली एयर स्टेशन पर उतरा। मोदी ने चेन्नई में सीएम जयललिता की मौजूदगी में कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र अपनी तरफ से तुरंत 1000 करोड़ रुपए की मदद देगा।
– मोदी ने यह भी कहा कि यह रकम पहले दी गई 940 कराेड़ रुपए की मदद के अतिरिक्त है। मुश्किल की इस घड़ी में हम तमिलनाडु के साथ हैं।
– वहीं, संसद में होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने बताया कि तमिलनाडु में अब तक 269 लोगों की मौत हुई है। चेन्नई में हालांकि बुधवार रात से बारिश नहीं हुई है, लेकिन राजधानी के पास चेम्बरमबक्कम झील से एक्स्ट्रा पानी छोड़े जाने से कई इलाकों में वाटर लेवल बढ़ गया है।
35 झीलों में पानी खतरे के निशान से ऊपर
चेन्नई के आसपास कुल 35 झीलों में पानी खतरे के निशान से ऊपर है। अब भी यहां कई कॉलोनियों में लोग फंसे बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में बिजली नहीं है। पीने के पानी की दिक्कत बरकरार है। दूध 100 रुपए लीटर के रेट पर बिक रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन तक और भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
लोकसभा में गृह मंत्री ने क्या कहा?

होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कहा- ‘तमिलनाडु में बारिश-बाढ़ से अब तक 269 लोगों की मौत हुई है।’
नेवी के एयरपोर्ट पर उतरेंगे पैसेंजर प्लेन
बारिश की वजह से चेन्नई का एयरपोर्ट रविवार दोपहर तक बंद रहेगा। अब नेवी के राजाली एयर स्टेशन को सिविल एयरपोर्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। बुधवार रात यहां से एक टेस्ट फ्लाइट भी ऑपरेट की गई। अब यहीं पैसेंजर प्लेन उतरेंगे और उड़ान भरेंगे।
अपडेट्स…
– तमिलनाडु की सीएम जयललिता ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित जिलों चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवेल्लुर का एरियल सर्वे किया।
– नेवी का जहाज INS एरावत राहत सामग्री लेकर चेन्नई जा रहा है।
– NDRF की 30 टीमें तमिलनाडु और 2 पाॅन्डिचेरी में रेस्क्यू में जुटी हैं।
– चेन्नई एयरपोर्ट 6 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।
– बारिश के लिहाज से अगले 48 घंटे बेहद अहम होंगे।
– बारिश की वजह से 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका है।
– तमिलनाडु सरकार ने अब तक 8,481 करोड़ रुपए का नुकसान होने की बात कही है।
– आर्मी और नेवी के करीब दो हजार जवान राहत काम में लगाए गए हैं।
– एनडीआरएफ की कुछ टीमें ओडिशा से तमिलनाडु भेजी जा रही हैं।
– कुल 72,119 लोग 432 रिलीफ कैम्पों में रह रहे हैं।
– टेलीफोन और इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई पर भी असर पड़ा है।
– 13 ट्रेन कैंसल की गई हैं। 10 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
– चेन्नई के कुछ पुलों को सिक्युरिटी के लिहाज से बंद कर दिया गया है।
– चेन्नई में बुधवार को ‘द हिंदू’ और ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ अखबार पब्लिश नहीं किए जा सके।

आईएमडी और स्काईमेट ने क्या कहा?
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और प्राइवेट वेदर फॉरकास्टिंग एजेंसी स्काईमेट ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगले 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु सरकार की एडवाइजरी
तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसमें सरकार ने कहा कि कंपनियां या तो गुरुवार-शुक्रवार को कर्मचारियों को छुट्टी दें या फिर उन्हें घर से ही काम करने की इजाजत दें।

केजरीवाल और तेजस्वी ने बढ़ाया मदद का हाथ
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु सरकार को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक महीने की सैलरी रिलीफ फंड में देने की घोषणा की है। रजनीकांत और कुछ दूसरे साउथ इंडियन फिल्म स्टार्स ने भी डोनेशन की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here