Mata Vaishno Devi: माता का दरबार, भगदड़ से मचा हाहाकार, 12 की मौत

0
363

कटरा/नई दिल्ली। नए साल 2022 की शुरुआत एक दुखद हादसे से हुई है। वैष्णो देवी माता के मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे और इस दौरान माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की तरफ से मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर एलजी की तरफ से इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के भवन में रात 2 से 3 बजे के बीच भगदड़ के चलते 13 लोगों की मौत हो गई। 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं। 2 से तीन लोगों की हालत गंभीर है। गौरतलब है कि इस घटना के बाद से मंदिर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हादसे को लेकर श्राइन बोर्ड ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि, रात करीब 2.15 बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास भगदड़ मची। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

वहीं मौके पर मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि लगभग ढाई-तीन लाख लोगों की भीड़ थी। आने और जाने वाली लाइन अलग नहीं की गई थी। कोई नियम नहीं था। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और अपनों को बचाने के लिए लोग दौड पड़े। इसी में भगदड़ मच गई।

मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद ने कहा कि गेट नंबर तीन पर जिस तरह भीड़ जुटी उससे ढलान पर भगदड़ मच गईं। उन्होंने कहा कि वहां पंक्ति में खड़े कुछ युवाओं में पहले दर्शन करने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद लोग एक पर एक गिरे और माहौल बिगड़ता गया। उन्होंने भीड़ के मैनेजमेंट को लेकर कहा कि नीचे से तो लोगों को ठीक तरीके से भेजा जा रहा था लेकिन ऊपर पहुंचकर स्थिति बिगड़ी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले पर खुद निगरानी बनाए हुए हैं। 13 घायलों को नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की जान जाने का गहरा दुख है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हों। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, मंत्री जितेंद्र सिंह और नित्यानंदर राय से बात की और स्थिति का जायजा लिया।’

दर्शन के लिए पहुंचे लोगों में कई ऐसे थे जिन्होंने बताया कि वह हर साल दर्शन के लिए आते हैं बीते दो साल से कोरोना के चलते दर्शन करने नहीं आए थे। कभी इतनी भीड़ नहीं हुई लेकिन इस बार इतनी भीड़ थी कि लोग एक दूसरे पर गिरे पड़ रहे थे। इसका बड़ा कारण यही थी कि बीते दो वर्षों से कोरोना के चलते लोग दर्शन करने नहीं पहुंच पाए। डीजीपी ने बताया कि घटना तड़के लगभग 2:45 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यहां दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि एक शख्स ने दूसरे को धक्का दे दिया। उसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग पैरों के नीचे कुचल गए।

भगदड़ का मामला सामान्य होने के बाद वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई है। भगदड़ के बाद यात्रा को रोक दिया गया था। माता वैष्णो देवी भवन के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। इधर, एलजी जम्मू-कश्मीर के कार्यालय ने बताया कि भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस जांच समिति की अध्यक्षता प्रधान सचिव (गृह) करेंगे, जिसमें एडीजीपी, जम्मू और मंडलायुक्त, जम्मू सदस्य होंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन होने के बावजूद लोग माने नहीं और भीड़ लगाई। खासकर युवा लोग तो बिलकुल नहीं समझते।

मृतकों में अभी तक 8 की पहचान हुई है…

1. धीरज कुमार, आयु 26 वर्ष, पुत्र तरलोक कुमार, निवासी नौशेरा राजौरी
2. श्वेता सिंह, आयु 35 वर्ष, पत्नी विक्रांत सिंह, निवासी गाजियाबाद यूपी
3. विनय कुमार, उम्र 24 साल, पुत्र महेश चंदर, निवासी बदरपुर दिल्ली
4. सोनू पांडे, उम्र 24 वर्ष, पुत्र नरिंदर पांडे, निवासी बदरपुर दिल्ली
5. सु. ममता, उम्र 38 वर्ष, पत्नी सुरिंदर, निवासी बेरी झरजर हरियाणा
6. धर्मवीर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी सालापुर सहारनपुर यूपी
7. वनीत कुमार, उम्र 38 वर्ष, पुत्र विरामपाल सिंह, निवासी सहारनपुर यूपी
8. डॉ. अरुण प्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष, पुत्र सत प्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर यूपी

5 लोगों की अभी पहचान नहीं हुई

माता वैष्णो देवी भवन में हुए हादसे के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आप हेल्पलाइन नंबर 01991-234804 और 01991-234053 पर कॉल कर सकते हैं।

मुआवजे का ऐलान

भगदड़ में जान गंवाने वाले UP, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से हैं। हादसे के बाद भी यात्रा जारी है। उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

इसके अलावा आप मदद के लिए

PCR Katra- 01991232010/ 9419145182, PCR Reasi- 0199145076/9622856295, DC Office Reasi Control Room- 01991245763/ 9419839557 पर भी कॉल कर सकते हैं।

DGP ने कहा- श्रद्धालुओं के बीच विवाद हुआ था

जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि शुरुआती खबरों के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। उनमें धक्का-मुक्की हो गई इससे भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। एक श्रद्धालु ने बताया कि भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। निकलने के लिए कोई रास्ता ही नहीं था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here