PCS J 2018 RESULS : गोंडा की आकांक्षा ने मारी बाजी, लखनऊ के प्रशांत मौर्य ने बढ़ाया मान

0
2103

लखनऊ। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2018 (पीसीएस जे) के रिजल्ट शनिवार रात घोषित हुए। इस भर्ती के जरिए सिविल जज जूनियर डिवीजन के 610 पदों पर चयन किया गया है। गोंडा की आकांक्षा तिवारी ने टॉप किया है। वहीं, गोंडा के ही गंधर्व पटेल को पांचवां स्थान मिला है। उधर, लखनऊ के प्रशांत मौर्य ने 175वीं रैंक हासिल कर एग्जाम क्रैक किया। रायबरेली के मूल निवासी प्रशांत मौर्य लखनऊ के 3/6 विनम्र खंड में परिवार के साथ रहते हैं। पीसीएस जे 2018 की प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर 2018 को हुई थी। इसमें 64691 आवेदकों में से 38209 शामिल हुए थे। पांच जनवरी को घोषित प्री के परिणाम में 6041 को मुख्य परीक्षा के लिए सफल किया गया था। मुख्य परीक्षा 30, 31 जनवरी और एक फरवरी 2019 को हुई थी। जिसमें 5795 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 13 जून को घोषित मुख्य परीक्षा के परिणाम में 1847 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल किया गया था। इनका इंटरव्यू 21 जून से 17 जुलाई तक हुआ, जिसमें 1823 अभ्यर्थी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here