Home मुंबई मुंबई में भारी बारिश के कारण हुए बाढ़ जैसे हालात

मुंबई में भारी बारिश के कारण हुए बाढ़ जैसे हालात

0
2815

मुंबई। सोमवार रात से जारी भारी बारिश की वजह से मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। शहर के ज्यादातर निचले इलाकों की सड़कें पानी में डूबी हैं। समुद्र से सटे इलाकों में NDRF की 5 टीमें लगातार लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं। हाई टाइड की वजह से मुंबई के निचले इलाकों में समुद्र का पानी घरों और दुकानों में घुस गया।

एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो मुंबई के कालबादेवी मार्केट का है। इसमें लोग शोर करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को भी इस इलाके में भारी बारिश के बाद सुबह से पानी भरा हुआ है। गुरुवार को हाई टाइड की आशंका को देखते हुए traffic को रोक दिया गया है।

26 July 2005 के बाद हुई ऐसी बारिश

बुधवार को हुई बारिश ने 26 जुलाई 2005 की बरसात की याद दिला दी। 26 July दोपहर 2 बजे शुरू हुई बरसात, अगले दिन 27 July सुबह 8:30 बजे तक जारी रही थी। इस दौरान मुंबई में 944 मिलीमीटर पानी बरसा था। इस दिन मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में 1100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। गांव के गांव बाढ़ में बह गए और पांच लाख लोग बेघर हो गए थे। मुंबई में मीठी नदी ने उफान के चलते मुंबई के उपनगरीय इलाकों को तबाह कर दिया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here